Close

    हिन्दी दिवस समारोह एवं प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत करना ( 13-14 सितम्बर , 2026)

    • प्रारंभ तिथि : 13/09/2026
    • समाप्ति तिथि : 14/09/2026
    • स्थान : आई.आर.डी.टी. सभागार, देहरादून एवं मुख्य सेवक सदन, मा0 मुख्यमंत्री आवास, गढ़ी कैंट, देहरादून

    हिन्दी दिवस समारोह एवं प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत करना ( 13-14 सितम्बर , 2026)
    हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन दिनांक 13 सितम्बर 2026  को आई.आर.डी.टी. सभागार, देहरादून में आयोजित किया गया। समारोह में हिन्दी , उर्दू , पंजाबी एवं अरबी , फारसी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को श्री खजान दास , मा0 भाषा मंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित/पुरस्कृत किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ,रामनगर से हाईस्कूल के कुल-23 (हिन्दी-17 ,उर्दू- 05 एवं पंजाबी-01) एवं इण्टरमीडिएट के कुल-07 (हिन्दी-05 उर्दू-01 एवं पंजाबी-01) छात्र-छात्राओं तथा उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण देहरादून से हाईस्कूल (मुंशी) -03 हाईस्कूल (मौलवी) -03 एवं इण्टरमीडिएट(आलिम) अरबी-03 तथा इण्टरमीडिएट (आलिम)   फारसी-03 तथा उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा परिषद् देहरादून मे हिन्दी विषय में पूर्व मध्यमा -04 तथा उत्तर मध्यमा -01 सहित कुल 47 मेधावी छात्र-छात्राओं को रुपये 3500/- (तीन हजार पांच सौ) मात्र प्रति छात्र-छात्रा को पुरस्कार राशि, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

    भाषायी प्रतियोगिता – 2026 का आयोजन –
    हिन्दी दिवस समारोह के द्वितीय दिवस दिनांक 14 सितम्बर 2026 का आयोजन मुख्य सेवक सदन, मा0 मुख्यमंत्री आवास, गढ़ी कैंट, देहरादून में आयोजित किया गया। जिसमें  राजभाषा हिन्दी, उर्दू, पंजाबी, लोकभाषा बोली (कुमाउंनी, गढ़वाली, जौनसारी एवं अन्य) एवं नेपाली इत्यादि में  प्रथम वर्ग (कक्षा 6 से 8 तक )  कविता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा द्वितीय वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक ) कविता एंव एकांकी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनमें प्रत्येक में दो विषय निर्धारित किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- रुपये 7000/- , द्वितीय स्थान- रुपये 5000/-, तृतीय स्थान- रुपये 4000/- एवं सांत्वना पुरस्कार रुपये 3000/- की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी । प्रतियोगिता में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 126 छात्र-छात्राओं को श्री पुष्कर सिंह धामी, मा0 मुख्यमंत्री, श्री गणेश जोशी, मा0 सैनिक कल्याण मंत्री, श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’, विधायक रायपुर, श्रीमती सविता कपूर, विधायक कैन्ट एवं श्री उमेश नारायण पाण्डेय, सचिव, भाषा विभाग  की गरिमामयी उपस्थिति में पुरस्कार राशि,  स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता मे विजेता प्रतिभागियों का विवरण निम्नवत् है-

    देखें(4 MB)

    तस्वीरें

    सभी देखें