Close

    उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान 2025

    दिनांक : 01/04/2025 - 31/03/2026

    उत्तराखण्ड बहुभाषी प्रदेश है। अनेकानेक भाषाए, लोकभाषाएँ, बोलियाँ यहाँ के निवासियों द्वारा व्यवहार में लाई जाती हैं। प्रायः सभी भाषाओं के साहित्यकारों द्वारा साहित्य सृजन हो रहा है। भाषा संस्थान इन साहित्यकारों की साहित्य सृजन एवं साहित्य सेवा के लिए वर्ष-2022-23 में उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान प्रारम्भ किया गया, जिसमें 09 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वर्ष-2023-24 में 10 साहित्यकारों तथा वर्ष 2024-25 में 18 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

    भाषा संस्थान द्वारा वित्तीय वर्ष-2025-26 में साधारण सभा के सदस्यों की अनुशंसा में अनुवादित कृति पुरस्कार को सम्मिलित करते हुए निम्नलिखित पुरस्कार दिये जाने प्रस्तावित है-

    क्रम सम्मान का नाम संख्या सम्मान राशि
    01 उत्तराखण्ड साहित्य भूषण सम्मान 01 5,00,000
    02 उत्तराखण्ड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन पुरस्कार 06 1,51,000
    03 उत्तराखण्ड साहित्य नारी वंदन सम्मान 01 1,51,000
    04 बाल साहित्य लेखन पुरस्कार 01 1,51,000
    05 उत्तराखण्ड मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार 07 1,00,000
    06 अनुवादित कृति पुरस्कार 01 1,00,000
    07 साहित्यिक पत्र-पत्रिका लेखन पुरस्कार 01 1,00,000
    08 उत्तराखण्ड नवोदित साहित्य उदयमान पुरस्कार 04 50,000

    पुरस्कारों का विस्तृत विवरण निम्नवत प्रस्तावित है-

    पुरस्कार

     

    विषय पुरस्कार का नाम विधा
    उत्तराखण्ड साहित्य भूषण सम्मान विषय की बाध्यता नहीं है। उत्तराखण्ड साहित्य भूषण सम्मान आजीवन साहित्य सृजन, साहित्य सेवा एवं साहित्य में विशेष योगदान के लिए शीर्षस्थ साहित्यकारों को यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    उत्तराखण्ड दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन

    पुरस्कार

    हिन्दी साहित्य

     

    सुमित्रा नन्दन पंत पुरस्कार (हिन्दी भाषा) हिन्दी भाषा में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं अनवरत इस भाषा की साहित्य सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    लोक भााषा/

    लोक साहित्य

    गुमानी पंत पुरस्कार

    (कुमाउंनी भाषा)

     

    कुमाउनी बोली, भाषा में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं अनवरत साहित्य सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    भजन सिंह ‘सिंह’ पुरस्कार

    (गढ़वाली भाषा)

     

    गढ़वाली बोली भाषा में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं अनवरत साहित्य सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    गोविन्द चातक पुरस्कार

    (अन्य बोलियों/ उपबोलियों हेतु)

     

     

    अन्य उत्तराखण्ड की बोलियों एवं उपबोलियों में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं अनवरत साहित्य सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    उर्दू प्रो. उन्वान चिश्ती पुरस्कार

    (उर्दू भाषा)

     

    उर्दू में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं अनवरत उर्दू साहित्य सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    पंजाबी अध्यापक पूर्ण सिंह पुरस्कार पंजाबी में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं अनवरत पंजाबी साहित्य सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    उत्तराखण्ड  साहित्य नारी वंदन सम्मान हिन्दी भाषा गौरा पन्त ‘शिवानी’ पुरस्कार हिन्दी भाषा में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं अनवरत इस भाषा की साहित्य सेवा के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    बाल साहित्य लेखन

     

    हिन्दी एवं लोक भाषा मगलेश डबराल पुरस्कार हिन्दी एवं लोक भाषा में उत्कृष्ट बाल साहित्य सृजन के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    उत्तराखण्ड मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार

     

    हिन्दी महादेवी वर्मा पुरस्कार महाकाव्य/खण्डकाव्य/काव्य रचना
    शैलेश मटियानी पुरस्कार कथा साहित्य
    डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल पुरस्कार अन्य गद्य विधाऐं
    कुमाउंनी बहादुर बोरा पुरस्कार समस्त गद्य विधाऐं
    शेर सिंह बिष्ट ‘अनपढ़’पुरस्कार समस्त पद्य विधाऐं
    गढ़वाली भवानीदत्त थपलियाल पुरस्कार समस्त गद्य विधाऐं
    कन्हैयालाल डंडरियाल पुरस्कार समस्त पद्य विधाऐं
    अनुवादित कृति पुरस्कार हिन्दी गंगा प्रसाद विमल अन्य भारतीय भाषाओं तथा लोक भाषाओं में रचित सर्वश्रेष्ठ कृति के हिन्दी अनुवादित पुस्तक पर यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    उत्तराखण्ड नवोदित साहित्य उदयमान सम्मान हिन्दी

     

     

    चन्द्रकुंवर वर्त्वाल पुरस्कार हिन्दी साहित्य में नवोदित लेखक को सर्वोत्कृष्ट लेखन के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    कुमाउंनी गिरीश तिवारी गिर्दा पुरस्कार कुमाउनी लोक साहित्य में नवोदित लेखक को सर्वोत्कृष्ट लेखन के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    गढ़वाली

     

    विद्या सागर नौटियाल पुरस्कार गढ़वाली लोक साहित्य में नवोदित लेखक को सर्वोत्कृष्ट लेखन के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    अन्य भाषा/

    बोली

     

    अन्य भाषा एवं बोली में नवोदित लेखक को सर्वोत्कृष्ट लेखन के लिए यह सम्मान प्रदान किया जायेगा।
    साहित्यिक पत्र-पत्रिका लेखन पुरस्कार पत्र/पत्रिकाएं

    (हिन्दी एवं लोक भाषा)

    भैरव दत्त धूलिया पुरस्कार

     

     

    साहित्य में मासिक/द्वैमासिक

    /त्रैमासिक पत्रिकाओं पर

     

     

    लाभार्थी:

    -

    लाभ:

    -

    आवेदन कैसे करें